breaking-news

= राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा जाम बना मुसीबत
= घंटो जाम लगने से परेशान हो रहे यात्री
= लोगों ने उठाई व्यवस्था में सुधार की मांग
(((कुबेर सिंह जीना/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी बडा़ सिरर्दद बन चुका है। काकडी़घाट से क्वारब तक किए जा रहा चौडीकरण लोगो के लिए मुसीबत बन चुका है। घंटो जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को राजमार्ग पर क्वारब क्षेत्र में भीषण जाम लगा। आवाजाही कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडा़। दोनो और वाहनो की लंबी कतार लग गई। यात्री परेशान दिखे। लोगों यात्रियों ने रोष भी जताया कहा कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही है। मोना रोड पर भी वाहनों की कतार लगी रही। वहीं क्वारब पुल से अल्मोड़ा की ओर भी वाहन खड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद बामुश्किल जाम खुला। यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। व्यापारी नेता मदन सुयाल, कृपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।