◾प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ होगा कार्यक्रम का पारायण
◾ आयोजन समिति सदस्य तैयारियों में जुटे

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा – भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी मुख्य बाजार में स्थित श्रीराम मंदिर में 29 मार्च को अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा। नवमी के दिन 30 मार्च को प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम का परायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। गरमपानी स्थित राम मंदिर में बुधवार 29 मार्च को सुबह नौ बजे से विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ संगीतमय अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। भजन कीर्तन भी होंगे। नवमी के दिन 30 मार्च को महाआरती, प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम का परायण होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की सफलता को आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं।

error: Content is protected !!