◾ भाजपा मंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक
◾ तमाम बिन्दुओं पर कि गई विस्तार से चर्चा
◾मंडल अध्यक्ष ने किया एकजुटता से कार्य करने का आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के गठन के बाद अब संगठनात्मक मजबूती को कवायद तेज कर दी है। भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को कहा।

गुरुवार को मंडल कार्यालय में भी बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने की। बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा शक्ति केंद्रों में अल्पकालिक विस्तारको की सूची तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर जाकर केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाए। पार्टी व संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया। भविष्य में संगठन के कार्यों की रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कमल बधानी, कोषाध्यक्ष अनिल बुधलाकोटी, गोविंदा नेगी, दीवान सिंह जलाल, प्रकाश, प्रेमा जोशी, कुंती देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!