◾हरतोला गांव में संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय
◾ बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला गांव में स्थित शिव मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय हो उठा। कथा सुनने आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा की परिवार का माहौल ही बेहतर भविष्य का निर्माण करता है।
हरतोला गांव में स्थित शिव मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को धर्माचार्य तारा दत्त भट्ट, जगदीश बहुगुणा, हरीओम जोशी तथा धीरज पांडे ने शैलेन्द्र ढैला, मोहन सिंह बिष्ट, आंनद जोशी आदि यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद शास्त्री ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ संसार के कण – कण में विराजमान हैं। कहा की हमेशा परिवार का माहौल बेहतर बनाए रखना चाहिए। परिवार के माहौल से ही बेहतर भविष्य का निर्माण होता है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समा बांधा। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा सुनने बसगांव, धारी, उल्गौर, नथुआखान, रुपसिंह धूरा, रामगढ़, तवालेख, नैकाना आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुनील भट्ट, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, कृष्णा जोशी, धीरज जोशी, मथुरा भट्ट, उमेश जोशी, नारायण भट्ट, मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, तारा दत्त पांडे, नीरज बिष्ट, गुड्डू शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!