◾पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा
◾ रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव की घटना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के सूण गांव की नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। स्वजन उपचार के लिए बालिका को उपचार के लिए सीएचसी सुयालबाडी़ लेकर पहुंचे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। क्वारब पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
सूण गांव निवासी 11वीं पढ़ने वाली नाबालिग बालिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सूण गांव की नाबालिग बालिका के जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने की सूचना मिली। आनन फानन में स्वजन उपचार के लिए बालिका को लेकर सीएचसी सुयालबाडी़ को रवाना हुए पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्या के अनुसार शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया अभी खुलासा नहीं हो सका है।

error: Content is protected !!