= खैरना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री टीएस रावत
= कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


( शेखर दानी/ फिरोज अहमद की रिपोर्ट)

खैरना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा की सरकार पर संविधान संकट के बारे में चुनाव आयोग को फैसला लेना है। साथ ही कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले पर भी स्पष्ट जांच की बात कहीं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।
खैरना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने भी तमाम समस्याएं गिनाई। पत्रकारों से मुखातिब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाले की जांच जारी है। आरोप-प्रत्यारोप से जांच भटक सकती है। ऐसे में स्पष्ट जांच होनी देनी चाहिए जांच के बाद ही निर्णय निकल कर आएगा। सरकार पर संवैधानिक संकट न होने की बात कही पर जोडा़ की सब कुछ चुनाव आयोग को तय करना है। साफ कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाएंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेतालघाट दलीप सिंह बोहरा, देवेंद्र बोहरा, योगेश ढौडियाल, दीवान सिंह जलाल, दामोदर जोशी, नीरज बिष्ट, गजेंद्र नेगी, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।