◾ वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से किया पार्टी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान
◾ जिम्मेदार पदाधिकारियों को दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती को विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। चंपा जलाल को बेतालघाट महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, धीरज मेहरा बेतालघाट भाजयुमो तथा मदन मेहरा को गरमपानी भाजयुमो अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी व संगठन की मजबूती को कार्य करने की बात कही है।
भाजपा के विभिन्न इकाइयों के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है पूर्व में पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब महिला व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। बेतालघाट की चंपा जलाल को महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जबकि घंघरेठी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज मेहरा को बेतालघाट भाजयुमो अध्यक्ष तथा गरमपानी के मदन सिंह मेहरा को मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गरमपानी का दायित्व सौंपा गया है। वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट नंदी खुल्बे, प्रताप बोहरा, आनंद सिंह रावत, माधव सिंह, भगवत सिंह बोहर, रितु तिवारी, चित्रा जैडा़, अनीता बोहरा,नीमा बोहरा, राधा जलाल, गीता बोहरा, राधा जलाल, कीर्ति बल्लभ जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है।

error: Content is protected !!