◾जजूला व गरजोली क्षेत्र में चरम पर पहुंची पत्थर व रेत की तस्करी
◾सूचना के बाद भी कुंभकर्णीय नींद में जिम्मेदार
◾ बरसाती गधेरो को गोद बडी़ घटना को दिया जा रहा आमंत्रण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नदियों के बाद अब खनन तस्करों ने गांवों में स्थित बरसाती गधेरो को रुख कर लिया है। बेतालघाट ब्लॉक के जजूला तथा गरजोली गांव में तस्कर खुलेआम पत्थर व रेत की तस्करी में मस्त हैं। ऐसा लगता है मानो तस्करों में पुलिस व प्रशासन का भय खत्म हो चुका है।

बेतालघाट ब्लॉक के जजूला तथा गरजोली गांव में खनन तस्कर बेखौफ हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे बरसाती गधेरो में खदान किया जा रहा है। दिन ढलने के साथ ही तस्कर सक्रियता बडा़ रहे है‌। धड़ल्ले से पत्थर व चोरी की रेत वाहनों में लाद जहां तहां भेजा जा रहा है। बरसाती गधेरो में हो रहे खदान से मानवजनित आपदा को भी आमंत्रण दिया जा रहा है‌। लोगों ने खनन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!