◾ कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी
◾ कार्यकर्ता बोले – संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान शेखर दानी को सौंपी गई है। शेखर दानी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कहा कि शेखर दानी के अध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व व्यापारी नेता शेखर दानी को सौंपी गई है। शेखर दानी को संगठन की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा कि पूरे मनोयोग से संगठन को संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शेखर दानी के अध्यक्ष बनने से उनके अनुभवों का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। इस दौरान नवीन जोशी, विनोद तिवारी, सुरेश आर्या, पुष्कर जलाल, जंग बहादुर सिंह मेहरा, कृपाल रौतेला, चंपा बोहरा, तरुण कोहली, बिशन सिंह, भुपाल दत्त फुलारा, नवीन आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!