◾ नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत
◾ कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी,
◾ मिष्ठान वितरित कर की गई आतिशबाजी


((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भारतीय जनता पार्टी ने गरमपानी मंडल की कमान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह को दी है जबकी बेतालघाट में नंदी खुल्बे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरमपानी तथा बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोबन सिंह व नंदी खुल्बे को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गरमपानी में हुए कार्यक्रम में हली गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह को मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मुख्य बाजार में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोबन सिंह के अनुभव का लाभ संगठन को जरूर मिलेगा वही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी आभार जताया। मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई गई। उधर बेतालघाट में नंदी खुल्बे के मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान उमेश बर्गली, भगवत सिंह बिष्ट, अनूप सिंह बिष्ट, यशपाल, गोधन सिंह, दिनेश फुलारा, निरंजन त्रिपाठी, हीरा सिंह, कमल बधानी, अनिल बुधलाकोटी, बसंत गोस्वामी, भानु प्रताप, कमलेश जलाल, प्रकाश जोशी, लाभांशु पिनारी, नरेंद्र सिंह, कैलाश नैनवाल, राजवंशी देवी,दीपा देवी, हेमा जोशी, प्रेमा बिष्ट, कैलाश बुधलाकोटी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!