breaking-news

= हादसे में वाहन के परखच्चे उड़े
= भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र की घटना


(((फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग डंपर असंतुलित होकर सड़क से करीब दो सौ मीटर कोसी नदी में जा गिरा। संयोगवश चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए।
सोमवार देर शाम वाहन चालक महेंद्र गरमपानी से डंपर यूके19 सीए 0166 से वर्धो गांव की ओर रवाना हुआ। बढेरी क्षेत्र के समीप पहुंचा था की वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन चालक को सकुशल बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य गरमपानी में चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में वाहन चालक की जान बाल बाल बच गई। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। डंपर दो हिस्सो में टूट गया।

error: Content is protected !!