◾ पेयजल आपूर्ति चरमराने से खड़ी हो रही परेशानी
◾ आए दिन टूट जाते हैं पेयजल योजना के पाइप
◾दो वर्षों से परेशानी का सामना करने को मजबूर विद्यालय प्रबंधन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) में पेयजल संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा आए दिन पेयजल आपूर्ति चरमराने से नौनिहालों तथा गुरुजनों व विद्यालयी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद जल संसाधन व्यवस्था दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठा रहा।
हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में पेयजल बड़ी समस्या बन चुकी है। आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। कुछ दिन आपूर्ति सूचारु होने के बाद फिर पेयजल व्यवस्था चरमरा जाती है। जिस कारण विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों, गुरुजनों व विद्यालयी कर्मचारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय को मनर्सा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। दो वर्ष पूर्व आपदा के बाद से ही आए दिन परेशानी खडी़ हो जाती है। समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा। विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह के अनुसार की बार जल संस्थान को पत्राचार किया जा चुका है। पर समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा। योजना के पाइप टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी जाती है पर व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा जिस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर व्यापारी नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता कुबेर सिंह जीना, मदन सुयाल, प्रकाश जोशी, हरीश कुमार, विरेंद्र सिंह आदि ने विद्यालय में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!