◾राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया विशेष चैकिंग अभियान

◾चौकी प्रभारी बोले – बख्से नहीं जाएंगे नियम तोड़ने वाले

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना ने शिंकजा कस दिया है। विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों का चालान काटा जुर्माना वसूला।
अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना की टीम ने चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में छडा़ बाजार क्षेत्र के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, ओवरलोड तथा बगैर कागजात वाहन दौड़ा रहे 18 वाहन चालकों के चालान काटा जुर्माना वसूला। चेतावनी दी की यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो फिर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया की नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्सा नहीं जाएगा। चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।