◾ बेतालघाट पुलिस की टीम ने तेज किया जागरुकता अभियान
◾ ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल गांव में लगाया शिविर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। महिलाओं को गौरा शक्ति व पुलिस एप की जानकारी के साथ ही इस्तेमाल के तौर तरीके बताए। महिला हिंसा समेत विभिन्न कानूनी जानकारी भी दी गई।
बेतालघाट मुख्यालय से सटे अमेल गांव में पुलिस ने शिविर लगाकर गांवों की महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा फुलारा ने की। ग्राम प्रधान पूजा ने कहा की आज के समय में कानूनी जानकारी होना आवश्यक है। ताकी अधिकारों की लड़ाई लडी़ जा सके। थाना पुलिस बेतालघाट की उपनिरीक्षक मेहनाज अंसारी ने पुलिस व गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई तथा इस्तेमाल की बारे में बताया। उपनिरीक्षक मेहनाज ने महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारियां दी। कहा की महिला हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हे ऐसे में कानूनी जानकारी होना आवश्यक है। साइबर क्राइम से बचने को भी जागरूक किया। गांव गांव प्रचार प्रसार का आह्वान भी किया गया। इस दौरान शेखर फुलारा, मधुमिता, कविता देवी, नवीन चंद्र, कांतिबल्लभ, आरती, भावना देवी, सुमन, बबीता, मदन सिंह, पुष्पा, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।