◾बाजार क्षेत्र में सुगम व सरल यातायात को शुरू हुई मुहिम
◾ यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ही साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में सुगम व सरल यातायात को पुलिस ने वाहन चालकों तथा व्यापारियों संग चौपाल लगाई। लोगों से सुझाव मांगे गए। यातायात के नियमों की जानकारी के साथ ही साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ जागरूक किया भी किया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से सहयोग का आह्वान किया।
शनिवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में थाना अध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल की अध्यक्षता में यातायात चौपाल लगाई गई। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में लगे पोलो को सड़क से हटाए जाने समेत तमाम की अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने कहा कि इस पोलो के संबंध में संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने नाबालिगों को दो पहिया वाहन ना देने तथा साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक किया। बताया कि साइबर क्राइम से बचने को जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने व नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। लोगों ने थाना पुलिस की यातायात चौपाल मुहिम की सराहना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने कहा कि पुलिस के सहयोग तथा आपसी तालमेल से यातायात सुगम और सरल बनाया जा सकता है उन्होंने पुलिस को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, व्यापार संघ प्रदेश सचिव शेखर दानी, पूर्व बीडीसी दलीप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पडियार, पूर्व प्रधान विजय कुमार, अर्जुन बोहरा, राजू मेहरा, धीरज वर्मा, भारत आर्या आदि मौजूद रहे।