◾ भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
◾ गरमपानी व बेतालघाट में कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के गरमपानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महिला सभागार में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती व केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। गांवो के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट मंगलवार को गरमपानी पहुंचे। महिला सभागार में जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रताप बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को कार्य करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाना लक्ष्य होना चाहिए। कहा कि प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास को गंभीरता से कार्य कर रहे हैं वही कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगेश रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, दलिप बोहरा, गोपाल सिंह जैडा़, हीरा सिंह, बालम मेहरा, भुवन आर्या, देव सिंह बोहरा, पंकज पंत, हर्ष सिंह जलाल, नीरज बिष्ट, त्रिभुवन सिंह, अनिल बुधलाकोटी, सोबन सिंह, नीरज जलाल, नीमा बिष्ट, बीना बिष्ट, कन्नू गोस्वामी, दीवान जलाल, भुवन आर्या, उमेश बर्गली आदि मौजूद रहे। इधर बेतालघाट में भी जिलाध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज पडलिया, प्रवीण पडलिया, हरीश भट्ट समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।