◾ चार दिन से नलों से नहीं टपकी पानी की बूंद
◾ बूंद बूंद पानी को क्षेत्रवासी परेशान
◾एई का दावा – जल्द होगा व्यवस्था में सुधार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन विश्राम गृह में पहुंचने वाले पर्यटक तक को पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।
बाजार क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कडा़के की ठंड में भी लोगों को दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। क्षेत्र में स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिस कारण पर्यटक क्षेत्र में नहीं रुक रहे जिससे व्यापारियों का पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन पेयजल व्यवस्था व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। क्षेत्रवासियों ने जल्द व्यवस्था में सुधार ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दलीप बिष्ट ने दावा किया है कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।

error: Content is protected !!