◾अब नए लुक में नजर आने लगी चौकी
◾लंबे समय से बदहाली का झेल रही थी दंश

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना चौकी अब नए लुक में नजर आने लगी है। लंबे समय से बदहाल चौकी को दुरुस्त कर लिया गया है। बेहतर स्थिति में पहुंची चौकी में न्याय को पहुंचने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
हाईवे पर स्थित खैरना चौकी परिसर लंबे समय से बदहाल हालत में थी। बारिश में छत से पानी कमरों तक पहुंच जाता। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। चौकी प्रभारी दिलिप कुमार व चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिसर को दुरुस्त करने की कवायद शुरु की। आखिरकार मुहिम रंग लाई। परिसर में बने कार्यालय के साथ ही आवासीय परिसर को बेहतर रुप दे दिया गया है। परिसर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने से न्याय के लिए चौकी पहुंचने वाले फरियादियों को भी अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

error: Content is protected !!