◾सर्वसम्मति से चुने गए वन पंचायत के सदस्य
◾वन पंचायत को मजबूत करने के लिया गया संकल्प

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

वन पंचायतों में सरपंच तथा पंचों की नियुक्ति का कार्य तेज हो गया है। टूनाकोट वन पंचायत में श्याम सिंह, खुडोली में हीरा सिंह जबकि मटीला में प्रताप सिंह सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए। नवनियुक्त पंचों व सरपंचों ने वन पंचायत के हित में गंभीरता से कार्य करने का संकल्प लिया।
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में हुई बैठक में वन पंचायत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्याम सिंह को सरपंच चुना गया। सुनील मेहरा, खुशाल राम, नंदन सिंह, पान सिंह, मंजू देवी, आनंदी देवी, जानकी देवी, चंद्र देवी को पंच चुना गया। खुडोली गांव में हुई बैठक में हीरा सिंह सरपंच तथा बसंती देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी, हीरा सिंह, नैन सिंह, दीवान सिंह, दलीप सिंह, खष्टी देवी को पंच चुना गया। मटीला में प्रताप सिंह बिष्ट को सरपंच की कमान सौंपी गई जबकि चंदन भंडारी, मोहन सिंह, लीला देवी, प्रताप सिंह, विमला देवी, राधा देवी, नंद लाल, पना देवी को पंच चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वन पंचायत हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!