◾पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झौंक किया जा रहा खदान
◾मोटर मार्ग की बुनियाद में खनन से मंडरा रहा खतरा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद बलवंत सिंह वर्धो भुजान मोटर मार्ग पर पौनलागडियां क्षेत्र में मोटर मार्ग की बुनियाद से धड़ल्ले से खदान किए जाने से मार्ग के अस्तित्व पर संकट गहराने की आंशका है। नदी क्षेत्र में गड्ढे खदान की हकीकत बयां कर रहे हैं। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है।
तमाम गांवों को जोड़ने वाला शहीद बलवंत सिंह वर्धो भुजान मोटर मार्ग पहले ही बदहाली का दंश झेल रहा है। बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना का दावत दे रहे हैं अब पोनलागडियां क्षेत्र में मोटर मार्ग की बुनियाद में बेतरतीब ढंग से हो रहा खदान खतरा और बडा़ रहा है। नदी क्षेत्र में खदान कर किए गए गड्ढे बडे़ पैमाने पर हो रहे खदान की हकीकत बंया कर रहे हैं। खदान में लिप्त लोग पुलिस प्रशासन को भी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।