◾ भोर्या बैंड क्षेत्र की घटना बडा़ हादसा टला
◾ एकाएक गीरे पत्थरों से मचा हड़कंप, थमी रफ्तार
◾ खतरे के बीच कुछ देर में फिर सुचारु हुई आवाजाही

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में पहाड़ी से गीरे पत्थर की चपेट में आने से दो युवक चोटिल हो गए। संयोगवश बडा़ हादसा टल गया। पहाड़ी से एकाएक पत्थरों के गीरने से कुछ देर हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहन चालक भी रुक गए। पत्थरों के गीरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही फिर सुचारु हुई।
गुरुवार शाम लगभग पांच बजे के आसपास बिलासपुर निवासी जसविंदर तथा हरपाल बाइक से खैरना बाजार की ओर रवाना हुए। दोनों अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड के समीप पहुंचे ही थे की एकाएक पहाडी़ से गीरा पत्थर बाइक से जा टकराया। कुछ पत्थर के टुकड़े जसविंदर के सिर पर भी जा लगे। पत्थर लगने से बाइक भी रपटती चली गई। आवाजाही कर रहे लोगो ने हाईवे पर गिरे दोनों युवको को उठाया। दोनों को सिर तथा पैर व हाथ में चोट लगी। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। पहाडी़ से एकाएक गीरे पत्थरों से हड़कंप मच गया। तराई से पहाड़ तथा पहाड़ से तराई जा रहे छोटे बडे़ वाहन भी रुक गए। पत्थरों के गीरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही फिर सुचारु हो गई।