◾नियमों की उडा़ई जा रही खुलेआम धज्जियां
◾ तमाम टैक्स अदा करने के बावजूद यात्री वाहन स्वामी यात्रियों को तरसे
◾क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की भी आंशका

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना चौराहे से तमाम गांवों को निजी वाहनों से सवारी ढोई जा रही है। चौराहे पर धड़ल्ले से निजी वाहनों से सवारी ढो रहे चालक पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। तमाम टैक्स अदा करने के बावजूद यात्री वाहन चालक लगातार नुकसान उठा रहे।

खैरना चौराहे से आसपास के तमाम गांवो को टैक्सी वाहनों का संचालन किया जाता है। बकायदा टैक्सी यूनियन भी गठित है बावजूद कई प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने से यात्री वाहन चालकों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन चालक मनमानी पर उतारू है। कई बार यात्रियों को लेकर झड़प होने से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।निजी वाहनों से सवारी ढोने रहे चालक नियम कानूनों को ताक पर रख रहे हैं। मानक से अधिक यात्री बैठाकर गांवों को दौड़ रहे वाहन बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। तमाम कर अदा करने के बाद भी टैक्सी वाहन चालक परेशान हैं। लगातार मनमानी होने से कभी भी क्षेत्र में माहौल बिगड़ सकता है।