Breaking-News

= बेतालघाट तहसील में कई पद खाली
= लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

(((शेखर दानी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित तहसील में अधिकारियों का टोटा हो गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार के स्थाई पद रिक्त हैं। राजस्व निरीक्षक तक का अभाव है। ऐसे में लोग महत्वपूर्ण कार्य के लिए परेशानी का सामना करने को मजबूर है।
सबसे दूरस्थ ब्लॉकों में गिने जाने वाले बेतालघाट ब्लॉक में तहसील मुख्यालय में कर्मचारियों की कमी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य अटक जा रहे हैं। नायब तहसीलदार, तहसीलदार तक का पद खाली पड़ा है गरमपानी तहसील से कर्मचारी आकर काम चलाते हैं। उधर राजस्व निरीक्षक पद पर बीते दिनों तैनाती हो जाने के बाद एक बार फिर खाली हो गया है पद पर तैनात कर्मचारी ने खुद को हल्द्वानी अटैच करा दिया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तहसील में समुचित कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!