◾ जगह जगह लगातार गहराती जा रही दरारें
◾ ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर
◾ मोटर मार्ग दुरुस्त करने की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लोहाली चमड़िया मोटर मार्ग के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। जगह जगह लगातार गहरी होती दरारें बडे़ खतरे की ओर इशारा कर रही है। गांवों के वासिंदे जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। लगातार दरक रहे मोटर मार्ग पर कभी भी बढ़ीं घटना सामने आ सकती है।
गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बद से बदतर हालत में पहुंच गई है। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लोहाली चमड़ियां मोटर पर भी संकट मंडराने लगा है। जगह जगह मोटर मार्ग के बीचोबीच दरारें गहरा गई है। पल्लाढाना गांव के समीप मोटर मार्ग का आधा हिस्सा बरसाती नाले की जद में आकर ध्वस्त तक हो चुका है। गांवों के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर रोजाना लोहाली, आटावृता, आटाखास, धूरा, छियोडी़, ताड़ीखेत, धारी उल्गौर आदि तमाम गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। मोटर मार्ग पर खतरा बढ़ने से कभी भी बडी़ घटना सामने आ सकती है। स्थानीय देवेंद्र बिष्ट, पंकज भट्ट, प्रकाश आर्या, हरीश गैडा़, कुंदन रावत,पान सिंह नेगी, हरेंद्र रावत आदि ने मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द मोटर मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!