= खैरना से गरमपानी तक निकाली गई भव्य रामबारात
= थिरकते बारातियों ने उड़ाया अबीर गुलाल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना से गरमपानी तक निकाली गई रामबारात से क्षेत्र का माहौल राममय हो उठा। लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की। रामबारात में शामिल बाराती जमकर थिरके। रामलीला मैदान पहुंची भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को खैरना से रामबारात शुरु हुई। क्षेत्रवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथ में सवार भगवान राम व नाचते गाते बाराती आकर्षण का केंद्र रहे। बाराती भी खूब थिरके। अबीर गुलाल भी खूब उड़ा। भगवान राम के जयकारों से समुचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रामलीला मैदान में बारात का भव्य स्वागत किया गया। राम विवाह का भी शानदार मंचन किया गया।

error: Content is protected !!