◾ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बेतालघाट मंडल में हुआ कार्यक्रम
◾ बूथवार चला कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर की भागीदारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। बेतालघाट भाजपा मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप सिंह बोहरा तथा पौधरोपण अभियान की संयोजक नंदी खुल्बे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। मंडल के तहत बूथवार चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा छायादार पौधे रोपे गए। कार्यकर्ताओं ने रोपित पौधो की देखभाल का संकल्प भी लिया।

error: Content is protected !!