◼️ बेतालघाट के 131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर के बाद अब कूक्ड फूड पर भी संकट

◼️ बजट न मिलने से दो माह से नहीं हो सका पौष्टिक आहार वितरण
◼️अब कूक्ड फूड से भी वंचित हो सकते है नौनिहाल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक के 131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) के वितरण पर ब्रेक लगने के बाद अब कूक्ड फूड (आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नौनिहालो को दिया जाने वाला पौष्टिक आहार) पर भी संकट गहराने का अंदेशा है। पहले बजट के अभाव में जुलाई व अगस्त माह के टीएचआर का वितरण नही किया जा सका है। अब बजट का संकट कूक्ड फूड पर भी भारी पड़ सकता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बजट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है।बेतालघाट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, धात्री तथा छह माह से तीन वर्ष तक के नौनिहालों को बांटे जाने वाले पौष्टिक आहार पर संकट खड़ा हो गया है। जुलाई व अगस्त माह का टेक होम राशन अब तक नहीं बांटा जा सका है। ब्लॉक के 131 आंगनबाड़ी केंद्रों में सैकडो़ गर्भवती, धात्री तथा 6 माह से 3 वर्ष तक के नौनिहाल पंजीकृत हैं। टेक होम राशन वितरण रुकने के बाद अब बजट के अभाव में कूक्ड फूड पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है। अंदेशा है की बजट न मिला तो फिर सितबंर से आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को कूक्ड फूड योजना के तहत दिया जाने वाला पोष्टिक आहार भी रुक सकता है। कुपोषण, शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन योजना संचालित की जाती है। जिसमें गर्भवती, धात्री व 6 माह से 3 वर्ष तक आयु के नौनिहालों को पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। बेतालघाट ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना रावत के अनुसार बजट न मिलने से परेशानी सामने आई है। बताया की उच्चाधिकारियों को भी पत्राचार किया जा चुका है।

error: Content is protected !!