◼️ शिव महापुराण कथा सुनने गांवो से उमड़ रहा शिवभक्तों का सैलाब
◼️ बढेरी महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ जारी
◼️ भजन मंडली ने बांधा समा, माहौल शिवमय

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक के बढेरी गांव में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तमय बना हुआ है। कथा सुनने आसपास के गांवो से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देर शाम तक भजन किर्तनो का दौर जारी रहा।
बढेरी गांव में कोसी नदी के तट पर स्थित बढेरी महादेव मंदिर में मंहत पंकज गिरी के सानिध्य में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। शनिवार सुबह धर्माचार्य भानु पांडे तथा सौरभ त्रिपाठी ने यजमान प्रकाश जंतवाल व लाल सिंह जंतवाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। दोपहर में कथा व्यास आचार्य जगदीश आनंद जोशी ने भगवान शिव के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। बताया कि सच्चे मन से भगवान शंकर को याद करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। लोगों से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा सुनने को आसपास धारी, खैरनी, थापली, वर्धो, रतौडा़, नैनीचैक, धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव, सोनगांव, भुजान, हल्सो, कौरण आदि तमाम गांवो से शिवभक्त मंदिर पहुंचे। भजन मंडली की टीम ने समा बांधा। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा। इस दौरान छत्रपति सिंह, भगत सिंह, हरेंद्र सिंह, लाखन सिंह, बिशन जंतवाल, डूंगर सिंह, मोहन सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!