◼️ उपेक्षा का दंश झेल रहा महत्वपूर्ण राजमार्ग

◼️ जगह-जगह गड्ढे तो राजमार्ग किनारे झाड़ियां दे रही दुर्घटना को दावत
◼️ राजमार्ग की बदहाली से नाराज व्यापारिक संगठन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

*तमाम पर्वतीय जनपदों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अल्मोड़ा भवाली राजमार्ग की उपेक्षा पर व्यापारिक संगठनो का पारा चढ़ गया है। व्यापारी नेताओं ने एनएच प्रशासन पर महत्वपूर्ण राजमार्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द राजमार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।महत्वपूर्ण राजमार्ग पर आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे दुर्घटना का सबब बने हुए हैं तो वही राजमार्ग किनारे उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां दुर्घटना को दावत दे रही है। कुछ माह पूर्व ही राजमार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए लाखों रुपये से पेंच वर्क का कार्य किया गया पर पहली ही बारिश में पेंच वर्क जवाब दे गया अब एनएच प्रशासन ने गड्ढों पर मिट्टी डाल इतिश्री कर दी है जिससे दुर्घटना का खतरा दोगुना बढ़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल तथा देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने एनएच प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन लाल साह, गजेन्द्र नेगी, कुबेर जीना, विरेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, हरीश कुमार, पंकज भट्ट, हरीश चंद्र, फिरोज अहमद, दुर्गा सिंह बिष्ट, हरीश कुमार, पंकज नेगी आदि व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि एनएच प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा वाहन स्वामियों व यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। राजमार्ग की बदहाली से आए दिन वाहनो में खराबी आ रही है वही बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने जल्द राजमार्ग को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया है कि यदि महत्वपूर्ण राजमार्ग की उपेक्षा की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!