◼️ भाई ने खैरना पुलिस को सूचना दे लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

◼️युवती ने स्वजनों से साधा फोन पर संपर्क
◼️डरी सहमी बोली – बचा लो मुझे यह लोग मार डालेंगे

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

*ताडी़खेत ब्लॉक के दियालेख गांव निवासी युवती खैरना बाजार से लापता हो गई। घर देर शाम तक घर ना पहुंचने पर स्वजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। लापता युवती के भाई ने खैरना चौकी में सूचना दें बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया कि उसकी बहन ने अज्ञात नंबर से फोन कर खुद के जसपुर व काशीपुर के आसपास होने की बात बताई साथ ही जान का खतरा भी बताया है।शुक्रवार को ताडी़खेत ब्लॉक के दियालेख गांव निवासी ललित मोहन खैरना चौकी पहुंचा। पुलिस को पत्र सौंप बताया कि गुरुवार को उसकी बहन घर से खैरना बाजार की ओर निकली पर शाम तक घर नहीं पहुंची। चिंता होने पर उसकी खोजबीन शुरू की पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों को भी संपर्क साधा गया पर उसकी बहन का कुछ पता नहीं लगा। युवती के भाई ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका जता पुलिस से उसे सुरक्षित तलाशने की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से बताया है कि शुक्रवार को उसकी बहन ने अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर उसके काशीपुर व जयपुर के आसपास होने की बात बताई। वह काफी डरी सहमी थी। उसने बताया कि यदि उसे जल्द नहीं बचाया जा सका तो कुछ लोग उसे मार डालेंगे। ललित मोहन ने पुलिस से उसकी बहन की सुरक्षित खोजबीन किए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!