◼️मां सालडी़ देवी मंदिर में भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का परायण
◼️ भजन मंडली ने दी शानदार प्रस्तुति, थिरकने पर मजबूर हुए श्रद्धालु
◼️ आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित मां सालड़ी देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भंडारे के साथ परायण हो गया। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित मां सालडी़ देवी मंदिर में रविवार को भंडारा लगा। सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। बाद में महाआरती, हवन तथा कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू हुआ। आसपास के रातीघाट, खैरना, बारगल, कफूल्टा, लोहाली, भुजान, डोबा, मझेडा़, लोहाली, गरजोली, छडा़, गरमपानी, निगलाट आदि क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तन होते रहे। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था न डिगा सकी।

error: Content is protected !!