Breaking-News

वनाग्नि से खत्म हो चुकी है कई हेक्टेयर वन संपदा
वन विभाग को दी जाए पौधरोपण की जिम्मेदारी

गरमपानी डेस्क : थुआ के जंगल में पौधरोपण अभियान चलाए जाने की पुरजोर मांग उठी है। लोगों का कहना है कि जंगल आग से खाक हो चुका हैं। ऐसे में नए पौधे रौप जंगल को बचाना सबका दायित्व है।
राजमार्ग से सटे थुवा का जंगल बीते माह वनाग्नि की चपेट में आकर स्वाहा हो चुका है। कई हेक्टेयर वन संपदा खाक हो गई। फलदार व चारा पत्ती भी जलकर नष्ट हो गई। ऐसे में जंगली जानवरों के आगे भी संकट खड़ा हो गया है। वही जंगल के जलने से पत्थर आदि गिरने का खतरा दोगुना बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से थुआ के जंगल में गरमपानी, खैरना, पाडली, निगलाट, रातीघाट, दोपांखी आदि क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाए जाने की मांग की है ताकि जंगल को बचाया जा सके। लोगों का कहना है कि जंगल में फल, चौड़ीपत्ती तथा चार पत्ती के पौधे रोपने जरूरी है। लोगों ने विभाग से जंगलों को बचाने के लिए पौधरोपण का महाअभियान चलाए जाने की मांग की है। साथ ही लोगों को भी बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।