राजनैतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने जताया दुख
प्रदेश के लिए दिया अपूरणीय क्षति करार

गरमपानी डेस्क: नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है कांग्रेसियों ने वरिष्ठ नेता के निधन पर दुख जताया। प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।
रविवार को वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिल्ली में निधन होने की सूचना पर प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई। गरमपानी, बेतालघाट व आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वरिष्ठ नेता के एकाएक निधन की सूचना से कांग्रेसी सख्ते में आ गए। एक दूसरे से फोन पर मामले की जानकारी लेने में जुटे रहे। किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश के हित में कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है। कहा की नेता प्रतिपक्ष व पूर्व में मंत्री रही डा. इंदिरा हृदयेश ने गरीब तबके की बेहतरी के लिए तमाम कार्य किए। व्यापार मंडल से जुड़े नेताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भी डॉक्टर इंद्रा हृदेश के निधन पर शोक जताया।