= गांव में पसरा मातम स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल
= समीपवर्ती डोबा गांव की घटना से हर कोई स्तंभ

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती डोबा गांव में हृदय विदारक घटना सामने आई है। दो वर्षीय बालिका की पानी के टैंक में डूब गई। आनन-फानन में गंभीर हालत में उसे सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम पसर गया है।
डोबा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सोमवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार डोबा गांव निवासी हरीश सिंह की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद सभी बच्चे पानी भरने चले गए। दिव्यांशी के घर न पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो उठे। बालिका की खोजबीन शुरु की गई। घर के करीब सौ मीटर दूर बने सात फीट गहरे टैंक में बालिका के गीरने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्वजन व गांव के लोगो ने टैंक में गीरी बच्ची को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। बमुश्किल बच्ची को टैंक से निकाल उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम पसरा गया है।

error: Content is protected !!