= पूजा अर्चना व भजन किर्तन से माहौल भक्तमय
= कथा सुनने को उमड़ रहा श्रद्वालुओं का सैलाब
= देर शाम तक जारी है भतन किर्तनो का दौर

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती मझेडा़ गांव में श्रीमद् देवी भागवत से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान है। कथा व्यास ने श्रीमद् देवी भागवत के विभिन्न अध्यायो का वर्णन करते हुए बताया कि ईश्वर की सच्ची आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मझेडा़ गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी है। धर्माचार्यो ने यजमान उमेश चंद पांडे, धीरेंद्र त्रिपाठी तथा दीप चंद पांडे से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि विधान से पूजा अर्चना व भजन कीर्तन के साथ कथा व्यास नीरज त्रिपाठी ने श्रद्वालुओं को श्रीमद् देवी भागवत कथा का महत्व बताया। पांचवे दिन कथा व्यास नीरज त्रिपाठी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा के विभिन्न अध्यायों का वर्णन करते हुए कहा कि सत्य मार्ग पर चलने से सफलता अवश्य मिलती है। सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कथा सुनने को आसपास के डोबा, खैरना, गरमपानी, धनियाकोट, सिमलखा, रातीघाट, बारगल, कफूल्टा आदि गांवो से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस दौरान गिरीश चंद पांडे, भुवन पांडे, देवी दत्त पांडे, मनोज पांडे, गिरीश पांडे, दीपक कुमार पांडे, कमल पांडे आदि व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।

error: Content is protected !!