Breaking-News

जगह जगह गीर रहे पत्थर
भवाली से खैरना तक जगह जगह दरक रही पहाडी़

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश में सफर खतरनाक हो चुका है। जगह-जगह पत्थर गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में यदि राजमार्ग पर सफर करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइए।
राजमार्ग पर भवाली से खैरना के बीच जगह-जगह स्थानों पर पत्थर गिरने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्री जान जोखिम में डाल यात्रा करने को मजबूर है। जर्जर हो चुकी पहाड़ी अब जवाब देने लगी हैं। पूर्व में वनाग्नि से जंगल खाक हो चुके है। बारिश होने पर जंगल से मलवा राजमार्ग पर गिर रहा है। कई जगह पत्थर हादसों को न्योता दे रहे हैं। भूस्खलन की स्थिति दोगुनी हो चुकी है। वहीं खैरना से सुयालबाडी़ क्षेत्र तक भी हालात बिगड़ रहे है। भोर्या बैंड से ही निकलना परेशानी का सबब बना हुआ है। राजमार्ग पर जगह-जगह पत्थर बिखरे होने से बाइक सवार रपट भी रहे। बारिश के दौरान यदि राजमार्ग पर सफर करने की सोच रहे हैं तो बेहद सावधानी के साथ।