= लोहाली की पहाड़ी से खतरा टालने को शुरू हुआ मंथन
= पहले चरण के सर्वे के बाद अन्य तैयारियो की कवायद
= कोसी नदी पर अस्तित्व पर आएंगे दो सेतू

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोहाली की पहाड़ी से खतरा टालने को मंथन शुरू हो गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हाईवे पर छडा़ से लोहाली तक करीब एक किलोमीटर दायरे में रूट का एलाइनमेंट बदला जाएगा। बकायदा कोसी नदी पर दो पुलों का निर्माण भी होगा। पहले चरण की सर्वे के बाद प्रस्ताव व अन्य कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छडा़ बाजार से ठीक आगे लगातार दरकती पहाड़ी खतरे का सबब बनी हुई है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई लोग बेमौत मारे जा चुके हैं। पूर्व में इस स्थान पर करीब आठ सौ मीटर लंबा अलग से रोड तैयार कर खतरा टालने की कोशिश की गई पर बीते अक्टूबर में हुई मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कोसी व पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने नई रोड को नेस्तनाबूद कर दिया। वर्तमान में यात्री जिंदगी खतरे में डाल आवाजाही कर रहे हैं। हरकत में आए एनएच प्रशासन ने खतरा टालने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों की माने तो छड़ा बाजार से कोसी नदी पार को करीब एक किलोमीटर हाईवे का एलाइनमेंट बदला जाएगा। वाहनो की आवाजाही को एक सेतू छडा़ बाजार के समीप कोसी नदी पर तो दूसरा सेतू ज्याडी़ झूला पुल के समीप अस्तित्व में आएगा। पहले चरण का सर्वे कर कंसल्टेंसी टीम ने रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी है। अब प्रस्ताव व अन्य जरुरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। किलोमीटर रूट बदलने के बाद काफी हद तक खतरा टल जाएगा। एनएच के अवर अभियंता केएस बोरा के अनुसार कमजोर होती पहाड़ी से लगातार खतरा बढ़ रहा है। एक किलोमीटर रूट एलाइनमेंट बदलने के लिए पहले चरण का सर्वे किया जा चुका है। अब प्रस्ताव व अन्य कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों का इंतजार है।

error: Content is protected !!