Breaking-News

केंद्र व राज्य सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

गरमपानी डेस्क : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। कीमतों को वापस लिए जाने की मांग उठाई।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी शुक्रवार को खैरना स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि लोग परेशान हैं और केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतो में बेतहाशा वृद्धि करने में लगी हुई है। कीमतें बढ़ने से बाजार में सामान की कीमतें भी बढ़ रही है जिससे आम आदमी परेशान है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान हेम आर्या, जंग बहादुर मेहरा,राजेंद्र त्रिपाठी, मदन मोहन सुयाल, ललित मोहन आर्या, पूरन जलाल,चंदन आर्या मौजूद रहे।