= मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ हुई सुख शांति की कामना
= घरो के प्रवेशद्वार पर लगाए गए गंगा दशहरा पत्र
= सरस्वती शिशु मंदिर में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

क्षेत्र में गंगा दशहरा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना हुई। घर के प्रवेश द्वारो पर गंगा दशहरा पत्र लगाए गए। सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालो ने इंटरनेट के माध्यम से हुई प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने नौनिहालों को गंगा दशहरे का महत्व बताया।
गंगा दशहरा पर्व पर घर घर में विभिन्न अनुष्ठान हुए। लोगो ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। घरो के प्रवेशद्वार पर गंगा दशहरा पत्र लगाए गए। विभिन पकवान भी बने। मंदिरो में लोगो ने कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ने इंटरनेट के माध्यम से हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।। कागजो में कलाकृतियां उकेरी।विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने नौनिहालों को गंगा दशहरा त्यौहार का महत्व बताया।

error: Content is protected !!