= हाथापाई तक पहुंचा मामला गांव में हड़कंप
= चौकी प्रभारी ने दी शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के हरिनगर हरतोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट होने से गांव में हड़कंप मच गया। बाद में दोनों पक्ष खैरना चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए चेतावनी दी कि यदि माहौल खराब हुआ तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरिनगर हरतोला गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष जमीन को अपनी बता रहा है जबकि दूसरा पक्ष भी उस जमीन पर अपना हक जता रहा है। इसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी। जिससे माहौल खराब हो गया। मारपीट होने से गांव में भी हड़कंप मच गया। सूचना चौकी पुलिस खैरना को दी गई। चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। जहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई। चौकी इंचार्ज दलीप सिंह ने दोनों पक्षों को गांव में शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। चेतावनी भी दी कि यदि माहौल खराब हुआ तो फिर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।