= केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने एसएसपी और डीएम को दिए जांच के निर्देश
= बख्से नहीं जाएंगे शहर की फिजा खराब करने वाले
= केंद्रीय मंत्री ने लिया काठगोदाम में हुई घटना का संज्ञान

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पिछले दिनों हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा एसएसपी पंकज भट्ट से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सौहार्द पूर्ण वातावरण बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार धर्म, जाति और मजहब से ऊपर उठकर काम करती है। ऐसे में इस तरह की घटना की पुनरावृति दोबारा नहीं होनी चाहिए। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारी और एसएसपी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी शांत शहर है। लिहाजा पिछले दिनों की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने जनता से अपील की है कि सामाजिक सौहार्द बना रहना चाहिए। सरकार धर्म जाति मजहब से उठकर कार्य करती है। लिहाजा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया है।