= बेतालघाट ब्लाक के हरतपा गांव में हुई बैठक में तमाम बिंदुओ पर चर्चा
= सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
= जनसमस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान
((( हरीश चंद्र/पंकज भट्ट/ हरीश कुमार/भरत बोहरा की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लाक के हरतपा गांव में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गांव में मनरेगा व वित्त के बजट से होने वाले विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
हरतपा गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विमला रौतेला ने की। ग्राम प्रधान विमला ने गांव में विभिन्न मदो से हुए कार्यो की समीक्षा की। गांव में भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यो के लिए वित्त तथा मनरेगा योजना के प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम प्रधान ने कहा की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। गांव के विकास को सभी को साथ लेकर कार्य किया जाऐगा। ग्राम पंचायत अधिकारी वंदना भट्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम विकास अधिकारी एलडी आर्या ने प्राथमिकता से विकास कार्यो का भरोसा दिलाया। इस दौरान उप प्रधान गोपाल दत्त पांडे, रतन सिंह रौतेला, शिव दत्त पांडे, बालम सिंह रौतेला,गणेश दत्त पांडे,मीना रावत,पूरन चंद्र पांडे समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
