= घटना से शहर में हड़कंप
= मायके पक्ष ने लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

व्यापारी नेता की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से शहर में हड़कंप मच गया।
राजेन्द्रनगर राजपुरा गली नम्बर एक निवासी सचिन प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे उनकी पत्नी क्षमा ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई वहां उसका पति सोया हुआ था। उसकी आंख खुली तो पत्नी को फंदे पर पाया। उसने शोरशराबा कर स्वजनों को बुलाया। मृतका को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजिस्ट्रेट अधिकारी के सामने पंचनामा भरा। वहीं सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग कस्बा दिवचरा, बलिया, बरेली से पहुंच गए हैं। उनका आरोप है कि बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।