= विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी
= प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं अभिभावक

(((कुबेर जीना/अंकित सुयाल/महेंद्र कनवाल/कमल बधानी की रिपोर्ट)))

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा की तारीख तय हो गई है। 30 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों में परीक्षा होगी। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से परीक्षा स्थल पर एक घंटा पूर्व पहुंचने का आह्वान किया है बताया है कि अभिभावक नौनिहालों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए नौनिहालों का पंजीकरण किया जा चुका है। प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों में होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट(सुयालबाडी़) के प्रधानाचार्य राज सिंह के अनुसार विद्यालय से जारी लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। जानकारी दी है कि यूजर आईडी के लिए पंजीकरण संख्या तथा पासवर्ड के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र पर दी गई ऑनलाइन साइड से जानकारी उपलब्ध होगी। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से प्रवेश परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने का आह्वान किया है ताकि नौनिहाल परीक्षा में सम्मिलित हो सके।