= समुचित सस्टाफ न होने से खड़ी हो रही तमाम दिक्कतें
= सुदूर गांवो में रवाना होते हैं जवान की दुर्घटनाएं व जाम बन जाता है परेशानी का सबब
= व्यापारियों ने उठाई खैरना चौकी में समुचित स्टाफ की तैनाती की मांग
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/मदन सिंह/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))
अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित पुलिस चौकी में समुचित स्टाफ न होने तमाम परेशानियां खडी़ हो रही है। दूरदराज की करीब बीस ग्राम पंचायतों की निगरानी के साथ ही हाईवे पर होने वाली दुघर्टनाओं व जाम की समस्या से भी खाकी को भी जूझना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने चौकी खैरना में समुचित स्टाफ की तैनाती की मांग उठाई है।
खैरना स्थित खैरना चौकी के तहत बीस गांवो की निगरानी का जिम्मा है।जबकी चौकी में महज प्रभारी समेत पांच जवानो की तैनाती है। गांव की निगरानी के साथ ही अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर आए दिन होने वाली दुघर्टनाओं व जाम की स्थिति से भी चौकी में तैनात कुल जमा छह लोगो को ही निपटना.पड़ता है। पुलिसकर्मियों की कमी से कई बार बडी़ समस्या खडी़ हो जाती है। बडी़ दुघर्टनाओं में स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद को आगे आते है। व्यापारी नेता गजेन्द्र नेगी, भीम बिष्ट, विजय रौतेला, नंदन सिंह, भैरव नैनवाल, पंकज भट्ट आदि तमाम व्यापारियों ने खैरना चौकी में समुचित पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है।
