= कोसी घाटी पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
= प्रदेश अध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
= संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेंद्र कनवाल/पंकज नेगी की रिपोर्ट))))

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की कमान संभालने के बाद पहली बार कोसी घाटी पहुंचे करन माहरा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी खत्म कर कांग्रेस संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। भरोसा दिलाया कि गढ़वाल व कुमाऊं के बीच फासला कम किया जाएगा वहीं बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।
कोसी घाटी स्थित खैरना बाजार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत किया गया। बाजार क्षेत्र में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गढ़वाल व कुमाऊं का फासला कम किया जाएगा। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। कंधे से कंधा मिलाकर जन समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा। दो टूक कहा कि गुटबाजी खत्म कर कांग्रेस के लिए काम किया जाएगा। पूर्व विधायक संजीव आर्या ने करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि करन माहरा के रूप में कांग्रेस को ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष मिला है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जेडी कत्यूरा,पूरन जलाल, जंग बहादुर मेहरा, खुशहाल हाल्सी, नवीन नैनवाल, राजेंद्र नैनवाल, कृपाल सिंह मेहरा, त्रिभुवन पाठक,किशन राम, नंद किशोर, समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। भुजान क्षेत्र में भी कांग्रेसी नेता अभिषेक बिष्ट के आवास के समीप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया।