= पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
= भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

(((हरीश चंद्र/पंकज भट्ट/विजय रौतेला/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तल्ला निगलाट गांव में स्थित देवी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास ने कहा कि सच्चे मन से ईश्वर को याद करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।
तल्ला निगलाट क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर में गुरुवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। दूर-दराज के गांवो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कैंची धाम क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। छत्तीसगढ़, जबलपुर से पहुंची कथा व्यास रिचा गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कथा को ध्यान पूर्वक सुने सुनना चाहिए। बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से तमाम मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आसपास के निगलाट, पाडली, रातीघाट, घूना, गरमपानी, खैरना, कैंची, भवाली आदि क्षेत्रों से भी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।