= मिनी स्टेडियम बेतालघाट में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
= आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भरत बोहरा/मदन सिंह की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने भविष्य में भी बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। नौनीहालो को किट वितरित किए गए।
मंगलवार को मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बाल विकास विभाग के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र में कार्य करने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि कोरोनाकाल में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की अपील की। कहा की आशा व आगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। ब्लाक प्रमुख आंनदी बधानी ने आशा व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान रितु तिवारी, नंदी खुल्बे, चंपा आर्या, चंपा जलाल, चित्र जैडा़, ज्योति बोहरा, विमला उप्रेती, हंसी मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!