= भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर हरकत में शिक्षा विभाग
= प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को किए आदेश जारी
= शासनादेश के अनुसार विद्यालय से आठ किमी की दायरे में करना होगा निवास

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भीम बिष्ट/मदन सिंह की रिपोर्ट)))

शिक्षको के स्कूल पहुंचने में देरी का अब कोई बहाना नहीं चलेगा। शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है बकायदा बेतालघाट ब्लॉक के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र भेज नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का पालन ना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बेतालघाट ब्लॉक के विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने की लंबे समय से आवाज उठ रही थी। अभिभावक लगातार शिकायत कर रहे थे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोहरा ने मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। बताया कि शिक्षक सौ से डेढ़ सौ किमी दूरी से विद्यालयों में आवाजाही कर रहे हैं जिससे शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी से शिक्षक विद्यालय पहुंचते हैं जिसमें विद्यालय पहुंचने में विलबं होता है। वापसी में भी समय से पूर्व ही विद्यालय छोड़ कर चले जाते हैं ऐसे में नौनिहालों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। शिकायत को गंभीरता से लें शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट भूपेंद्र कुमार ने बेतालघाट ब्लॉक के जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय उच्चतर विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सभी प्रधानाचार्यो को पत्र लिख शासनादेश के तहत आठ किमी दायरे में निवास करने तथा समय पर विद्यालय पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए है चेताया भी है कि यदि निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।