= राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ के बाद लगा भंडारा
= भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/पंकज भट्ट/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

गरमपानी मुख्य बाजार स्थित राम मंदिर में भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का परायण हो गया। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल राममय हो उठा।
अल्मोडा़ हल्द्वानी. हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरु हुए अखंड रामायण पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्य हिमांशु मिश्रा ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। महंत मोहन मूर्ति के अगुवाई में शुरू हुए कार्यक्रम में भजन कीर्तनो ने समा बांधा। आसपास के रातीघाटी, रामगाढ़, डोबा, मझेडा़, खैरना, छड़ा, लोहाली, कफूल्टा, बारगल, दोपांखी आदि गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। कन्या पूजन के बाद भंडारा लगा। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों को भी प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, उमेश त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, ललित तिवारी, रमेश तिवारी, सुरेश जोशी, गगन त्रिपाठी, भुवन त्रिपाठी, भुवन पांडे, हेम तिवारी आदि मौजूद रहे।